‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’: दिल्ली की कोर्ट ने बीबीसी को जारी किया समन
- Hindi
- May 3, 2023
- No Comment
- 1019
दिल्ली की एक कोर्ट ने मानहानि के मामले में बीबीसी को उसकी डाक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन के लिए समन जारी किया है।
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट की अपर जिला जज रुचिका सिंगला द्वारा जारी समन में प्रतिवादी को समन जारी होने के तीस दिन के अंदर लिखित बयान दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।
इस मामले में अगली कार्यवाही 11 मई को निर्धारित की गई है।
भाजपा नेता बिनय कुमार ने कोर्ट में बीबीसी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है।
कुमार भाजपा की झारखण्ड राज्य की कार्यकारी समिति का सदस्य और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद् का सक्रीय सदस्य है।
कुमार ने कोर्ट के समक्ष अपनी प्रस्तुति में कहा है कि “आरएसएस और वीएचपी पर लगाए गए आरोप संघठन और उसके लाखों स्वंयसेवकों, सदस्यों को बदनाम करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रेरित हैं। इस प्रकार के आरोप न केवल निराधार हैं बल्कि आरएसएस, वीएचपी और इसके लाखों सदस्यों, स्वयंसेवकों की प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं, जिन्होंने भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों को बनाए रखने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है।”
कुमार ने डॉक्यूमेंट्री को विभिन्न समूहों के बीच आतंक और भय का वातावरण पैदा करने वाला और पुरे देश में हिंसा भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरे में डालने वाला बताया है।
आदेश यहाँ पढ़ें :-